दिल्ली-एनसीआर में धुआं-धुआं, स्थिति ‘बहुत खराब’

नई दिल्ली : दिल्ली-एनसीआर में आज शुक्रवार को मौसम में ढूंढ बनी हुई है। भी धुंध छाई हुई है। रेस्पाइरर की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली बीते पांच सालों में सबसे प्रदूषित शहर है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के राष्ट्रीय वायु गुणवत्ता सूचकांक के मुताबिक़, शुक्रवार सुबह आठ बजे तक दिल्ली के मुंडका इलाके का औसत एक्यूआई 500, आईटीओ में 451, नजफगढ़ में 472, आईजीआई एयरपोर्ट में 500, नरेला में 500 दर्ज हुआ है।

वहीं नोएडा के सेक्टर-125 में एक्यूआई 400 पर ‘बहुत खराब’ श्रेणी में है। सेक्टर-62 में 483, सेक्टर-1 में 413 और सेक्टर-116 में 415 पर ‘गंभीर’ श्रेणी में एक्यूआई है।  सीएक्यूएम की मीटिंग के बाद राजधानी में ग्रैप-3 को लागू करने का फैसला लिया गया। दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद और गौतम बुद्ध नगर में पेट्रोल से चलने वाले बीएस-3 इंजन और डीजल से चलने वाले बीएस-4 चार पहिया वाहनों के इस्तेमाल पर रोक लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *