चम्पावत: सभी जानतें है कि उत्तराखंड में उपचुनाव को लेकर चर्चाए जारी है चम्पावत सियासी केंद्र बना हुआ है। आज पार्टी के तमाम दिग्गजों के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नामांकन के लिए चम्पावत पहुंचे। जहां जनसभा भी की जा रही है। चंपावत में 31 मई को उपचुनाव है। जिसके परिणाम 3 जून को आएँगे। सीएम के सामने कांग्रेस ने महिला प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी को मैदान में उतारा है। धामी को सीएम की कुर्सी पर रहीं के लिए उपचुनाव पर फ़तेह हांसिल करना बहुत जरूरी है. क्यूंकि विस्व चुनावों में वो खटीमा से विधानसभा चुनाव हार गए थे। 90 किमी लंबा रोड शो किया ऊके बाद सीएम धामी चम्पावत पहुंचे। इस दौरान उनके साथ पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी सहित कई समर्थक मौजूद रहे। यहां पहुंचते ही सीएम धामी ने अपना नामांकन कराया। उन्हें एक बजे नामांकन करना था, लेकिन रोड शो करने के बाद वह सीधे नामांकन के लिए पहुंचे। नामांकन से पहले सीएम धामी ने पत्नी संग गंगा पूजन किया था। उन्होंने मां गंगा से जीत का आशीर्वाद लिया था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चंपावत उपचुनाव सबको साथ लेकर लड़ा जाएगा। क़हा कि लोगों का प्यार, आशीर्वाद उनके साथ है। उपचुनाव में जनता उनके साथ खड़ी है।
सीएम धामी ने कराया नामांकन,अब करेंगे जनसभा

