देहरादून : कोरोना-मंकिपॉक्स और अब अफ्रीकन स्वाइन फ़्लू की दस्तक राज्यों में होने लगी है इसी कड़ी में अफ्रीकन स्वाइन फ्लू का मामला उत्तराखंड के रुद्रपुर में निकला है। 15 सैंपलों में से सितारगंज, काशीपुर और दिनेशपुर में सात सैंपल पॉजिटिव सामने आए हैं। पशुपालन विभाग ने पालकों के सूअरों को आइसोलेट करने के निर्देश जारी किए गए हैं। अब विभाग की तरफ से स्वाइन फ्लू पाए जाने वाले क्षेत्रों में सर्विलांस काम शुरू कर दिया गया है। गढ़वाल मंडल में स्वाइन फीवर की भनक होने के चलते कुमाऊं के ऊधमसिंह नगर जिले से सूअरों के 15 सैंपल जांच के लिए भज दिए गए हैं। बीते दिन मंगलवार को पशुपालन विभाग के पास आई रिपोर्ट में सात सैंपल पॉजिटिव आए थे और विभाग की ओर से सितारगंज, काशीपुर और दिनेशपुर में अन्य सूअरों के भी सैंपलअब लिए गए हैं।
पशुपालन विभाग के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एसबी पांडेय ने बताया है कि बीती 18 जुलाई को सूअरों के सीरम सैंपल लैब में भेजे गए किसी भी सूअर में बुखार के लक्षण भी नहीं दिख रहे हैं। अभी गंभीर ख़तरा नहीं हैं।

