उड्यार संस्था देहरादून के एनीमेटर भूपेंद्र सिंह कठैत और राहुल मैठाणी ने इस फिल्म में एनीमेशन से तैयार किया। सात मिनट की इस शॉर्ट एनीमेशन फिल्म में 18वीं शताब्दी के यूरोपियन चित्रकार वेन गॉग की पेंटिंग से प्रेरणा लेकर फ्रेमिंग और कंपोजिशन की गई है। फिल्म के लेखक और निदेशक दीपक रावत ने बताया कि यह शॉर्ट फिल्म एक दंपती पर केंद्रित है जिसमें प्रसव के बाद पत्नी की मृत्यु होती है,जिसके बाद पति के कशमकश को दिखाया गया है।
दीपक रावत ने ये भी कहा है कि नैनीताल फिल्म फेस्टिवल, पांडिचेरी मोक्खो फिल्म फेस्टिवल, पिंक सिंटी जयपुर फिल्म फेस्टिवल, बेहाला (कोलकाता) फिल्म फेस्टिवल, मड हाउस पंजाब फिल्म फेस्टिवल, संगरुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, गंगटोक इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, वन लिप इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, श्रीनगर कश्मीर फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित हो चुकी है और श्रीनगर को छोड़कर राष्ट्रीय स्तर पर आठ पुरस्कार भी पाए हैं।

