खुले बदरीनाथ के कपाट,आज से हेली सेवा भी शुरू 

पावन बद्रीनाथ धाम के कपाट बीते दिन रविवार को श्रद्धालुओं के लिए खुल गए। कपाट खुलने से पहले बद्रीनाथ मंदिर को फूलों और लाइटों से सजाया गया था. बद्रीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए विधि-विधान, मंत्रोच्चार और सेना बैंड की धुनों के साथ रविवार को 6 बजकर 15 मिनट पर खोल दिए गए. बद्रीनाथ धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद हैं.बढ़ चढ़ के श्रद्धालुओं का आना जाना लगातार जारी है। 


शुरू हुई हेली सेवा भी- पहले कंपनी की ओर से देहरादून के जौलीग्रांट से चारधाम यात्रा के लिए यात्रियों को हवाई सेवा का लाभ दिया जा रहा था।  यात्रा के लिए टैक्सी और यात्री अपने निजी वाहनों से जा रहे हैं। यात्रियों को धर्मनगरी में फोटोमीट्रिक पंजीकरण की भी सुविधा दी गई है। ताकि उन्हें पंजीकरण कराने के लिए इधर-उधर न भटकना पड़े। अब एक निजी कंपनी की ओर से दो धामों के लिए हरिद्वार पहुंचने वाले यात्रियों के लिए हेली सेवा शुरू की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *