ईडी के समन का केजरीवाल ने दिया करारा जवाब

नई दिल्ली : दिल्ली में हुए शराब घोटाले मामले पर ईडी की तरफ से जारी किए गए समन पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि ये समन राजनीति से प्रेरित है। इसे ईडी को वापस लेना चाहिए। साथ ही कहा कि मेरे पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है। मैं हर कानूनी समन मानने को तैयार हूं। ये समन भी पिछले समन की तरह गैर कानूनी है। मैंने अपना जीवन ईमानदारी और पारदर्शिता से निभाया और जिया है।

नहीं होंगे पेश –

आपको बतादें कि ईडी ने शराब घोटाले में पूछताछ के लिए बीते सोमवार को उन्हें समन जारी हुआ था जिसपर उन्हें आज गुरूवार को बुलाया गया था। केजरीवाल के वकीलों ने ईडी के नोटिस के संबंध में कोई टिप्पणी नहीं की । माना जा रहा अहइ कि बृहस्पतिवार को ईडी के समक्ष पेश होकर अपना पक्ष रखेंगे।

लेकिन अब खबर आ रही है कि वकीलों की राय लेने के बाद ही केजरीवाल ने ईडी के समक्ष पेश होने के बजाय विपश्यना पर जाने का निर्णय लिया है। वकीलों ने इस बार फिर ईडी के समन में कोई कमी निकाली है और उनकी ओर से बृहस्पतिवार को इसका खुलासा करने की आशंका है।आप नेताओं ने कहा था कि केजरीवाल का विपश्यना पर जाने का कार्यक्रम पहले से ही निर्धा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *