पीलीभीत : पीलीभीत से भाजपा सांसद वरुण गांधी अपनी बयानबाजी को लेकर अक्सर चर्चाओं में बने रहते हैं वहीँ वो अक्सर प्रदेश सरकार की नीतियों की खुलकर आलोचना करते हैं। अब फिर से एक बात बीजेपी सांसद ने उत्तर प्रदेश की नई आबकारी नीति को लेकर योगी सरकार को आड़े हाथों लिया है और कहा है शराब को लेकर सरकार के फैसले पर सवाल खड़ा करते हुए कहा है कि क्या ‘रामराज्य’ में सरकार के पास राजस्व बढ़ाने के लिए इससे बेहतर विकल्प नहीं है? बता दें कि योगी सरकार ने नई शराब नीति को मंजूरी दी है। नई नीति के तहत रेलवे और मेट्रो स्टेशन पर भी अब शराब का प्रीमियम ब्रांड उपलब्ध रहेंगे और बेचे जाएंगे। वरुण गांधी से पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी नई आबकारी नीति पर सवाल उठा चुके हैं।
सरकार पर भड़के वरुण गांधी, ‘रामराज्य’ पर दिया ऐसा बयान

