तबादलों पर फिर लगी रोक,मुख्यमंत्री की मंजूरी लेना जरूरी

शिमला : हिमाचल प्रदेश में अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादलों पर फिर रोक लग गई है। सामान्य तबादलों पर दस दिन के लिए मिली छूट अब समाप्त हो गई है। अब से पुरानी व्यवस्था के तहत तबादलेे करवाने के लिए मुख्यमंत्री की मंजूरी लेना जरूरी हो गया है। 18 से 27 जुलाई तक प्राप्त हुए तबादला आवेदनों पर विभागों में काम करना शुरू कर दिया है। अगले सप्ताह से चयनित किए गए तबादला आवेदनों के लिए आदेश दिए आएंगें।

प्रदेश सरकार ने सरकारी विभागों में करीब तीन वर्ष बाद 18 से 27 जुलाई तक 10 दिनों के लिए स्थानांतरण पर अभी तक रोकथाम लगी हुई थी लेकिन बीती 20 जुलाई 2019 को प्रदेश सरकार ने सामान्य तबादलों पर रोक की थी। इसके बाद कोरोना संकट के दौरान के चलते इस रोक को नहीं हटाया गया। दुर्गम क्षेत्रों में तबादले करने के लिए कुछ समय के लिए छूट दी। विशेष परिस्थितियों में सिर्फ मुख्यमंत्री की मंजूरी पर ही तबादले किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *