उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण अलर्ट जारी किया गया है। सीएम पुष्कर सिंह धामी दिल्ली से वापस लौटते ही सचिवालय स्थित राज्य आपदा आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचे हैं। उन्होंने अधिकारियों से प्रदेश में हो रही अतिवृष्टि के कारण हुए नुकसान का जायजा लिया। सोमवार को चंबा में मलबे में दबकर हुई पांच लोगों की मौत हुई है और मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, 23 और 24 अगस्त को टिहरी, देहरादून, पौड़ी, बागेश्वर, चम्पावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले में बारिश का रेड अलर्ट जारी कर दिया है। इन तीन दिनों में प्रदेश भर के सभी इलाकों में तेज बारिश होने की खबर है मौसम विभाग ने ये जानकारी दी है।
सीएम धामी पहुंचे आपदा आपातकालीन परिचालन केंद्र,ली जानकारी

