पॉल्यूशन से दिल्ली त्रस्त, कल से प्राइमरी स्कूल बंद

दिल्ली : दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज शुक्रवार को दिल्ली में चरम पर जा रहे प्रदूषण के चलते एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया । इस दौरान उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी उपस्थित रहे।  प्रेस कॉन्फ्रेंस में केजरीवाल ने एलान किया कि कल से दिल्ली में प्राइमरी स्कूल बंद होंगे और रकक्षा पांच से ऊपर की सभी कक्षाओं के लिए बाहरी गतिविधियों को भी बंद किया जा रहा है।  केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण बढ़ गया है। वायु प्रदूषण की समस्या केवल दिल्ली की ही नहीं, उत्तर भारत के कई शहरों की हवा खराब हो गई है। प्रदूषण के लिए केवल आम आदमी पार्टी जिम्मेदार नहीं है। उन्होंने इस समस्या से निपटने के लिए केंद्र का भी योगदान माँगा। 

सीएम केजरीवाल ने कहा कि पंजाब की पराली के लिए हम जिम्मेदार है। अगले साल तक पराली की समस्या का हल निकाल लिया जाएगा। केजरीवाल को गाली देने से हवा साफ नहीं होगी। हमें मिलकर योजना बनाना जरूरी है। केजरीवाल ने कहा कि ऑड-ईवन पर विचार कर रहे हैं। जरूरत पड़ने पर इसे लागू किया जाएगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *