देहरादून: उत्तराखंड में अब अनाथालयों में प्रवास करने वाले बच्चो के आयुष्मान कार्ड बनवाए जाएंगें। इसके लिए जल्द ही बाल विकास विभाग और खाद्य आपूर्ति के साथ सचिव स्तरीय वार्ता के निर्देश अधिकारियों दे दिए हैं। इसके आलावा स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण सभागार देहरादून में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक रखी जिसमें स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने राज्यभर के अनाथालयों में रह रहे हजारों बच्चों के आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए।
हुई इस अहम् बैठक में डॉ.रावत ने अधिकारियों को स्वास्थ्य संवाद कार्यक्रम जारी रखने के निर्देश दिए है। अधिकारी जिला चिकित्सालयों से लेकर ब्लॉक स्तर के चिकित्सालयों का निरीक्षण कर मरीजों से स्वास्थ्य सुविधाओं का फीडबैक लेंगे, जिसके बाद स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को और बेहतर किया जा सके।
मंत्री ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ आम आदमी तक पहुंचाने और स्वास्थ्य सुविधाओं को अधिक मजबूत करने के मकसद से जुलाई में दो दिवसीय चिंतन शिविर का आयोजन किया जाएगा।

