बोले सीएम धामी 70 प्रतिशत जोशीमठ सुरक्षित, एम्मार इंडिया कंपनी करेगी मदद 

जोशीमठ संकट हर किसी की आंखे नम है। लेकिन उनके चेहरे और मन में कुछ उम्मीद बनकर सामने आए हैं एम्मार इंडिया कंपनी। जिसके अंतर्गत वो 100 से 150 प्री फेब्रीकेटेड घर तैयार करेंगे। इस संबंध में कंपनी के सीईओ कल्याण चक्रवर्ती ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को सचिवालय में भेंट की और इस संबंध में पूरी चर्चा की है।

इस बैठक में मुख्यमंत्री धामी भी शामिल हुए उन्होंने  कहा कि जोशीमठ क्षेत्र के प्रभावितों को हर संभव मदद करना राज्य सरकार की पहली प्राथमिकता है। प्रभावितों को किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो, उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के साथ त्वरित इसका निराकरण होगा और निर्देश सभी संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं।

जोशीमठ क्षेत्र के भूगर्भीय जांच आदि में केंद्र एवं राज्य सरकार के सभी संस्थान जुटे हैं। शीघ्र ही इस संबंध में ठोस कार्ययोजना पर कार्य किया जाएगा। प्रभावितों के पुनर्वास आदि के स्थायी समाधान के भी प्रयास हो रहे  हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *