युवक-युवती की मौत की गुत्थी उलझी,लव स्टोरी का मामला 

राजधानी देहरादून में मौत का एक मामला सामने आया है जिसमें शिल्पा नाम की युवती के एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर का मामला सामने आया है। हालाँकि मायके वालों ने इससे इंकार किया है।  परिजनों को भी इस प्रेम प्रसंग के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। शिल्पा के पति से बात करने के लिए पुलिस ने उसे बुलाया। लेकिन, देर रात तक वह पुलिस के पास नहीं पहुंचा था। शिल्पा और उसके प्रेमी दोनों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है, जिसमें संदिग्ध जहर के कारण मौत सामने आई है। 


हालांकि, विस्तृत जानकारी के लिए डॉक्टरों की सलाह पर विसरा सुरक्षित रखा गया है। धर्मपुर के स्थित कब्रिस्तान वाली गली के एक घर में राहुल और शिल्पा की लाशें मिली थीं। दोनों को एक साथ देखकर परिजन भी भौचक्के रह गए थे। क्योंकि, राहुल के कमरे में शिल्पा कैसे पहुंची इसकी जानकारी किसी को नहीं थी। राहुल के परिजनों को शिल्पा के बारे में कोई जानकारी थी। राहुल ने कभी शिल्पा का जिक्र अपने परिजनों से नहीं किया था। शुरुआती पड़ताल में दोनों के प्रेम प्रसंग होने की जानकारी तो मिली थी

बताया जा रहा है कि मरने वाले युवक राहुल के परिजनों को भी शिल्पा के बारे में कुछ नहीं पता था। राहुल ने कभी शिल्पा का जिक्र अपने परिजनों से नहीं किया था। शुरूआती पड़ताल में दोनों के प्रेम प्रसंग होने की जानकारी तो मिली थी, लेकिन पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *