5 नबंवर को पीएम मोदी उत्तराखंड दौरे पर,केदारनाथ धाम के करेंगें दर्शन,कांग्रेस भी करेगी कार्यक्रम का आयोजन

देहरादून : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 5 नवम्बर को उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं जिस दौरान वो भगवान शिव के  केदारनाथ धाम की यात्रा भी करेंगें। इसी दौरान विपक्षी पार्टी कांग्रेस भी आगामी पांच नवंबर को प्रदेशभर में सभी जिलों में 12-12 शिवालयों में गंगाजल से जलाभिषेक एवं भजन-कीर्तन को आयोजित करने जा रही है। जिसका उद्देश्य है पीएम मोदी को वर्ष 2019 में उनकी केदारनाथ यात्रा के दौरान धाम में किए जाने वाले पुनर्निर्माण कार्यों से संबंधित उनके किए वादों का पुनः स्मरण कराना। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने इस आयोजन के विषय में बताते हुए कहा है कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2019 में अपने केदारनाथ दौरे के दौरान कई वादे किए थे, लेकिन भाजपा सरकार के विगत पांच वर्ष के कार्यकाल में केदारनाथ धाम में सारे निर्माण कार्य अवरूद्ध हैं।

वो सारे वाडे जो किए गए थे सभी जस के तस हैं भी कोई कार्य नहीं हुआ है।अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर पांच नवंबर को केदारनाथ आ रहे हैं। इसलिए उनके वादों को याद दिलाने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिस कार्यक्रम में कांग्रेस से सभी वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता, पार्टी के सभी पदाधिकारी, अनुषांगिक संगठनों, विभागों एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्ष आदि शामिल होंगें।  
खबर ये भी मिली है कि कांग्रेस के इस आयोजन में पांच नवंबर को अखाड़ों का ब्योरा भी जुटाया गया है। पीएमओ के निर्देश पर चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड हरिद्वार व ऋषिकेश के प्रसिद्ध अखाड़ों के महामंडलेश्वरों से संपर्क कर रहा है। माना जा रहा है कि पीएम के केदारनाथ दौरे पर अखाड़ों के महामंडलेश्वरों को भी बुलाया जाएगा। 

यह पीएम का दौरा ख़ासा बतया जा रहा है जिसके लिए केदारनाथ दौरे को लेकर सरकार व प्रशासन तैयारियों में जुटा है। मोदी बाबा केदार की विशेश पूजा अर्चना करेंगे। दर्शन कार्यक्रम के लिए देवस्थानम बोर्ड के माध्यम से प्रसिद्ध अखाड़ों के महामंडलेश्वरों से संपर्क किया जा रहा है। देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डॉ.हरीश गौड़ ने बताया कि अखाड़ा प्रमुख, प्रतिनिधियों के नाम, पता, फोन नंबर, संबंधित अखाड़े का संक्षिप्त परिचय की जानकारी मांगी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *