सीएम धामी ने सिल्क्यारा सुरंग ऑपरेशन में सहयोग देने वाले 12 रैट माइनर्स को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सिलक्यारा रेस्क्यू ऑपरेशन में टनल की खुदाई में अहम भूमिका निभाने वाले 12 रैट माइनर्स को शॉल ओढ़ाकर सम्मान दिया। सीएम ने सभी रैट माइनर्स को 50-50 हजार रुपये की सम्मान राशि के चेक भी वितरित किए।  सीएम आवास में आयोजित कार्यक्रम में सीएम धामी ने कहा कि रैट माइनर्स ने अपनी जान की चिंता नहीं की और परिस्थितयों में टनल में खुदाई, सफाई और पाइप को काटने का कार्य किया। सिलक्यारा रेस्क्यू ऑपरेशन को सफलता तक पहुंचाने में रैट माइनर्स का बहुत बड़ा साथ और योगदान रहा है। सीएम ने अभियान में योगदान देने वाले सभी लोगों का भी प्रदेश की जनता की ओर से आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *