चमोली : आज कल साइबर अपराधियों के हौसले दुरूदत्त हैं। अक्सर साइबर से जुड़े मामलों में वृद्धि हो रही है। इसी कड़ी में अब मामला उत्तराखंड के चमोली से सामने आया है, यह मामला चमोली जनपद का है, जहां पतंजलि चारे को मंगवाने के लिए भ्यूंडार गांव निवासी देवेंद्र सिंह चौहान के साथ अलग समय पर 57000 से अधिक की रकम की ठगी हुई। तहरीर पर थाना गोविन्दघाट में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू की गई। पुलिस ने भगवान गंज पटना से गिरफ्तार किया गया तथा वहां के स्थानीय न्यायालय से ट्रांजिट रिमांड प्राप्त कर आरोपियों को उत्तराखंड लाया गया जहां पुलिस के मुताबिक़,बीते वर्ष अक्टूबर माह में भ्यूंडार गांव निवासी संजय सिंह चौहान ने थाना गोविन्दघाट में शिकायत देकर बताया कि उनके पिता देवेन्द्र चौहान (81) ने पतंजलि चारे मंगवाने के लिए गूगल पर नंबर सर्च किया था, जहां उन्हें डॉ सुनील गुप्ता पंतजलि मोबाइल नंबर 6290480709 प्रदर्शित हुआ।
संपर्क करने पर व्यक्ति ने चारे की डिलीवरी हेतु 9860 रुपए की मांग की तथा 5 अक्टूबर को ₹ 5,100 रजिस्ट्रेशन फीस व ₹ 25,000 सिक्योरिटी के तौर पर मांग की गयी जिसका भुगतान गूगल पे द्धारा किया गया। अगले दिन व्यक्ति ने 17,220 रुपए की मांग की गयी जिसका भुगतान पतंजलि आर्युवेद लिमिटेड पंजाब नेशनल बैंक बहादराबाद हरिद्धार की शाखा के नाम पर किया गया। 57,180 रुपए के भुगतान के बाद भी जब उनको गाय का चारा नही पहुंचा तब उन्हें अपने साथ धोखाधड़ी का अहसास हुआ।

