गोरखपुर : सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे हैं। जहां उन्होंने कई कार्यक्रमों में शिरकत की। कई कार्यक्रमों में उनके साथ सांसद रवि किशन भी उपस्थित थे। सीएम योगी आदित्यनाथ और सांसद रवि किशन साथ में होते हैं तो माहौल हसगुल्ले का बन जाता ही जाता है। इसी क्रम में बीते बुधवार को सीएम योगी ने सांसद रवि किशन की चुटकी ली। उन्होंने एक दुकानदार से पूछा कि मोमोज खाने के बाद रवि किशन ने पेमेंट किया कि नहीं…। इस सवाल पर वहां मौजूद भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई नेता हंसने लगे। और रवि किशन भी मुस्कुराते हुए दुकान से बोलते हैं कि बताओ भाई पैसे दिए कि नहीं, दुकान ने कहा कि हां दिए हैं।
सीएम ने मोमोज वाले से किया सवाल, सभी सांसद ठहाके लगाकर हँसे

