टीचर ने छात्रों से कहा- दिवाली पर जो बच्चा हाथ और मुंह जलाकर आएगा उसे देंगे इनाम….

गुरदासपुर : पंजाब के जिला गुरदासपुर से एक शिक्षक की बेहद लापरवाही भरी और अजीबोग़रीब सोशल मीडिया की पोस्ट से हड़कंप मच गया है।  दरअसल, एक अध्यापक की गैर जिम्मेदाराना हरकत सामने आई है। ये अध्यापक गुरदासपुर के ब्लॉक कादियां के अधीन आते गांव भुल्लर के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में काम करते हैं।
नरिंदर सिंह बरनाल के नाम से फेसबुक अकाउंट पर इस टीचर ने दो दिन पहले रविवार शाम एक बेतुकी पोस्ट कर डाली। टीचर ने पोस्ट में लिखा है कि “दिवाली के त्योहार पर जो छात्र मुंह, कान और हाथ जलाकर स्कूल पहुंचेगा, उसे 500 रुपये का इनाम और ‘कैप्टन ऑफ फायरवर्क्स’ की उपाधि से सम्मानित किया जाएगा। इतना ही नहीं, शिक्षक ने अपने पोस्ट में यह भी लिखा है कि यह पुरस्कार उन्हें विश्वकर्मा दिवस पर स्कूल असेंबली में वितरित किया जाएगा।  इस पोस्ट को सुबह टीचर ने हटा दिया लेकिन तब तक ये वायरल जमकर हो चुकी थी।
इस टीचर की पोस्ट किसी ने जिला शिक्षा अधिकारी और डिप्टी कमिश्नर गुरदासपुर के साझा किया गया और अब जिला शिक्षा अधिकारी ममता खुराना ने कहा है कि मामला उनके संज्ञान में आ गया है और वह इस शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *