पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में हो रही भारी बारिश के बाद बीती रात बुधवार को भूस्खलन हुआ और उसमें आम लोगों के साथ टेरिटोरियल आर्मी के कई जवान इसकी चपेट में आ गए,यह घटना तुपुल रेलवे स्टेशन के पास हुई है। अब तक सात लोगों के शव बरामद हुए हैं। जबकि 45 से अधिक लोग मलबे में दब गए हैं। ख़बरों की मानें तो, अब तक 19 लोगों की जान बचाई जा चुकी है। वहीं बड़े पैमाने पर मलबे गिरने के कारण इजेई नदी अवरुद्ध हो गई है, जिससे एक जलाशय बन गया है जो निचले इलाकों को चपेट में ले सकता है।
जारी हुई एडवाइजरी
नोनी के डिप्टी कमिश्नर द्वारा जारी एक एडवाइजरी में लिखा है कि टुपुल यार्ड रेलवे निर्माण शिविर में हुए दुर्भाग्यपूर्ण भूस्खलन के कारण 50 से अधिक लोग मलबे के अंदर दब गए हैं जबकि दो लोगों के शव बरामद हुए हैं। इजेई नदी का प्रवाह भी मलबे से बाधित हो गया
गृह मंत्री ने राज्य सीएम से की बात –केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस घटना पर जानकारी देते हुए लिखा, “मणिपुर में तुपुल रेलवे स्टेशन के पास भूस्खलन के मद्देनजर मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात की।
एनडीआरएफ की एक टीम मौके पर पहुंच गई

