जबसे पीएम मोदी ने कृषि कानून रद्द करने का ऐलान किया है सभी गलियारों में चर्चाएं जारी हैं। वहीँ इस फैसले के बाद पंजाब की सियासत में नई हलचल की खबरें मिल रही है जिसके चलते पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस फैसले पर खुशी ज़ाहिर करते हुए कहा कि वो भाजपा के साथ काम करने को बेहद उत्साहित हैं। अमरिंदर के इस बयान के बाद ये साफ़ है कि पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा और कैप्टन मिलकर लड़ेंगे। ऐसे में पंजाब विधानसभा चुनाव में नया गठबंधन बनने होने की आशंका पूरी तरह देखी जा सकती है।
कैप्टन अमरिंदर ने आज एक ट्वीट किया है कि “केंद्र सरकार के इस फैसले से न केवल किसानों को बड़ी राहत मिली है बल्कि पंजाब की प्रगति का मार्ग प्रशस्त हुआ है। मैं किसानों के विकास के लिए भाजपा के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं। मैं पंजाब के लोगों से वादा करता हूं कि मैं तब तक चैन से नहीं बैठूंगा, जब तक मैं हर एक आंख से आंसू नहीं पोछूंगा।आपको बतादें कि आज पंजाब में हम सभी के लिए बहुत हर्ष का दिन है।
मैं पिछले एक साल से ज्यादा समय से केंद्र के सामने इस मामले को लेकर बैठा और पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से भी मिलकर अनुरोध किया कि वे हमारे अन्नदाता की आवाज पर ध्यान दें। मैं खुश हूं कि उन्होंने किसानों की बात सुनी और हमारी चिंताओं को संज्ञान में लिया और कानूनों को खत्म किया।
गुरु पर्व पर पीएम के एलान पर पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने खुशी जताई है। उन्होंने ट्वीट किया कि गुरु नानक जयंती के पवित्र अवसर पर हर पंजाबी की मांगों को मानने और तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद। मुझे विश्वास है कि केंद्र सरकार किसानी के विकास के लिए मिलकर काम करती रहेगी।

