देहरादून : उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग परीक्षा लीक मामलें में हुई घोटाले के बाद अब नए सिरे से नई भर्तियां करने की योजना बना रहा है । यूकेएसएसएससी ने इस बार पेपर लीक से बचने के लिए सख्त इंटरनल एसओपी जारी की है।
यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय भर्ती, वन दरोगा, सचिवालय रक्षक भर्ती में बड़े पैमाने पर पेपर लीक का मामला सामने आया था। राज्य सरकार ने समूह-ग की भर्तियों की जिम्मेदारी राज्य लोक सेवा आयोग को सौंप दी थी। इसके तहत राज्य लोक सेवा आयोग कैलेंडर जारी कर भर्तियां करेगा और राज्य सरकार ने इसकी जिम्मेदारी पूर्व आईपीएस जीएस मर्तोलिया को दी है
जीएस मर्तोलिया नें सभी पूरे मामले की गहराई से जांच पड़ताल कर सुरक्षित परीक्षाओं के लिए सख्त गाइडलाइंस जारी कर दी है। आगामी मार्च से आयोग पुरानी रद्द परीक्षाओं को दोबारा कराने के साथ ही नई भर्तियों की विज्ञप्ति भी जारी करेगा। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि इस कानून के लागू होने के बाद न नकल माफियाओं पर नकेल कसी जा सकेगी। वहीं पेपर छापने वाली एजेंसी और परीक्षा में ड्यूटी करने वाले अधिकारियों के लिए भी सख्त नियम होंगे।
यूकेएसएसएससी शुरू करेगा नई भर्तियां,गाइडलाइंस ज़ारी

