मिर्जापुर : यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मिर्जापुर पहुंचे हैं । उन्होंने वहां मां विंध्यवासिनी का दर्शन किए और पूजा अर्चना क्र देश और प्रदेश के विकास की कामना मांगी। । वहां से वह कार द्वारा मां विंध्यवासिनी मंदिर गए जहां उनका स्वागत किया गया। उसके बाद वे दर्शन पूजन करने के लिए मंदिर गए। उन्होंने विंध्य कॉरिडोर का निरीक्षण किया और आम श्रद्धालुओ सेमिले। बच्चों को पुचकारा और गोद में लेकर सभी को चॉकलेट भी दीं। आज सोमवार को इस विज़िट पर सीएम योगी लालगंज के मिलिट्री ग्राउंड में दो सौ करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पणों व शिलान्यास करेंगे। कई योजनाओं के लाभार्थियों को भी प्रमाण पत्र वितरित करेंगे
मिर्जापुर पहुंचे मुख्यमंत्री, बच्चो को बांटी चॉकलेट

