कांग्रेस ने हार स्वीकार ली : पुष्कर सिंह धामी

हल्द्वानी: चुनाव के मतां तो उत्तराखंड में हो गए लेकिन राजनीतिक पार्टियों में एक दूसरे की जीत पर आपाधापी चालू है इसी कड़ी में आज गुरूवार को उत्तराखण्ड पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भाजपा ने पूर्व में भी साठ पार का नारा दिया था और चुनाव में प्रदेश की जनता ने भाजपा के पक्ष में मतदान किया है। प्रदेश में भाजपा साठ पार का आंकड़ा पूरा करने जा रही है। हरीश रावत के ईवीएम और पोस्टल बैलेट पर दिए गए बयान को उन्होंने बेहद हास्य करार दिया है। 
आपको बतादें कि सीएम धामी ने ये भी कहा कि कांग्रेस को अच्छी तरह पता है कि वह बुरी तरह हार रही है। हरीश रावत के अनर्गल बयान बता रहे हैं कि कांग्रेस ने हार स्वीकार कर ली है और हार की बौखलाहट में हरीश रावत ईवीएम में गड़बड़ी होने और पोस्टल बैलेट में कांग्रेस के खिलाफ मतदान संबंधी गलत आरोप लगा रहे हैं। यह बयान पूरी तरह हास्यास्पद है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *