नैनीताल : आज गुरूवार को उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल में माता के दरबार में आरक्षण किए हैं। नैना देवी मंदिर में पूजा अर्चना कर उन्होंने प्रदेश की सुख समृद्धि के लिए माँ से प्रार्थना की। सीएम धामी ने घोड़ाखाल गोलू देवता के दर्शन भी किए। इससे पहले दिन उन्होंने हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल के ट्रॉमा आईसीयू में भर्ती चम्पावत में सड़क दुर्घटना में घायल प्रकाश राम से भी उनका हाल चाल लिया है। इसके अलावा सीएम धामी आज बोले कि आचार संहिता हटने के बाद सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाई जाएगी। इसके लिए विशेषज्ञों से राय मशविरा किया जाएगा। क्षतिग्रस्त मार्गों को सुधारा जाएगा। सीएम बुधवार को डांडा और ककनई गांव पहुंचे थे। और सूखीढांग-डांडा-मीडार रोड पर बरात के वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने के मामले की जानकारी ली।
शिक्षकों के घर में मना भारी शोक –सड़क हादसे के शिकार नौ लोगों का क्षेत्र में ही गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। शिक्षिका और उसकी बेटी का अंतिम संस्कार चंपावत में किया गया। एक महिला का अंतिम संस्कार नैनीताल जिले में हुआ। दो मृतकों का अंतिम संस्कार मंगलवार को ही हो चुका था।

