स्नातक स्तरीय परीक्षा धांधली की जांच पूरी : अशोक कुमार 

देहरादून : प्रदेश में स्नातक स्तरीय परीक्षा गड़बड़ी में एसटीएफ की जांच लगभग विराम की तरफ है। डीजीपी अशोक कुमार ने बताया है कि इस मामले में अब तक पूरी चेन पुलिस की गिरफ्त में आ चुकी है। अन्य भर्तियों की जांच में बड़े खुलासे होने बाकी हैं। एसटीएफ वर्तमान में वीडीओ, सचिवालय रक्षक और वन दरोगा भर्ती की जांच कर रही है। इसमें कुछ गिरफ्तारियां हो चुकी हैं और भविष्य में बड़ी गिरफ्तारियां की जाएंगी। 

आज गुरूवार को प्रदेश डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि  स्नातक स्तरीय परीक्षा धांधली में अब तक 41 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। इनमें से एसटीएफ 18 आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। इस गैंग का लीडर मूसा भी पकड़ा जा चुका है। पेपर लीक कराने में बड़ी भूमिका कंपनी के मालिक राजेश चौहान की है। 
अभी तक की जांच में यही बात सामने आई है कि विभिन्न इलाकों में आरोपियों के अपने-अपने गिरोह हैं। इनका लीडर सैयद सादिक मूसा है। लेकिन, उसे पेपर मुहैया कराने वाला कंपनी का मालिक ही है। परिस्थितियों और मुकदमे का परीक्षण किया जा रहा है। अब तक कानूनी सलाह ली जा चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *