हेमकुंड साहिब की यात्रा इस वर्ष अपने अंतिम पड़ाव पर हैं ,आगामी 11 अक्तूबर को हेमकुंड के कपाट बंद किए जाएंगे। यात्रा में अब दस दिन ही शेष हैं। ऐसे में अब हेमकुंड साहिब की यात्रा ने रफ्तार पकड़ी है। शनिवार को यहां 960 श्रद्धालुओं ने मत्था टेका जबकि रविवार को 1330 श्रद्धालु मत्था टेकने पहुंचे। इस सीजन में अभी तक यहां 1,60800 श्रद्धालु पहुंच चुके हैं।हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने बताया कि मौसम खुलने पर यात्री बढ़े हैं।
इस तारीख को बंद होंगे हेमकुंड साहिब के कपाट

