देहरादून : विधानसभा चुनाव के समय कई पार्टियों में दलबदलि का सिलसिला जारी रहा लेकिन भाजपा सत्ता में आने के बाद भी यह सिलसिला अभी भी बना हुआ है इसी कड़ी में आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और समाजसेवी जोत सिंह बिष्ट ने आप का दामन थामा है। आज ही सुबह कांग्रेस को वो छोड़ने जा रहे है खबर थी लेकिन आज ही उन्होंने आप पार्टी का हाथ थाम लिया है। इसपर आप पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर लिखा है कि एक वरिष्ठ नेता के इस कदम से पार्टी बेहद हैरान है। ये कांग्रेस को बड़ा झटका। है। अब देखना होगा की आप पार्टी जोत सिंह को किस पद पर बिठाती है।
कांग्रेस वरिष्ठ नेता जोत सिंह बिष्ट हुए “आप” के,आखिर क्यों छोड़ा कांग्रेस का हाथ?

