चारधाम तीर्थयात्री ऐसे करें पंजीकरण-पूरी प्रक्रिया की यहां जानकारी 

चारधाम यात्रियों के लिए ये खबर बहुत जरूरी है क्यूंकि इस वर्ष चारधाम यात्रा करने से पहले आपको ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किया गया है। बीते दिन मंगलवार से रजिस्ट्रेशन के लिए पोर्टल खुल चुका है। वहीं, बदरीनाथ और केदारनाथ में दर्शन के लिए पहले दिन रिकॉर्ड 31 हजार श्रद्धालुओं ने ऑनलाइन पंजीकरण करा भी लिया है।

सचिवों को भेजा गया पत्र

चारधाम यात्रा की तैयारियों के संबंध में मुख्य सचिव एसएस संधु ने सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को पत्र भेज दिया है और पत्र में उन्होंने यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य करने की जानकारी दी है। इस साल नई व्यवस्थाएं की जा रही हैं। सभी मुख्य सचिवों से अपील की है कि अपने राज्य के लोगों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होने की जानकारी दें ताकि चारधाम यात्रा पर आने वाले लोगों को समय पर इसकी जानकारी मिल जाए। पत्र में कहा, पर्यटक एक ही दिन में न आएं, ताकि भीड़ न जुटे। उन्हें दर्शन भी अच्छे होंगे और सुरक्षा भी अच्छी मिल सकेगी। 

सबसे पहले ही आप वेबसाइट : registrationandtouristcare.uk.gov.in पर जा सकते हैं। 
और वॉट्सएप नम्बर पर भी आप  ””yatra””  लिखकर भेज सकते हैं नंबर निम्नवत है –  : 8394833833 
ऐप : touristcareuttarakhand
टोल फ्री नंबर : 01351364 (अन्य राज्यों के लिए) 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *