रुड़की: रुड़की से बड़े हादसे की खबर है,रुड़की के बुग्गावाला क्षेत्र के एक गांव में शादी समरोह में फायरिंग से एक किशोर की मौत हो गई है। जहां डीजी पर डांस के दौरान हर्ष फायरिंग करने से एक किशोर की मौत हो गई। किशोर की मौत से शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो गयीं। जिस व्यक्ति ने गोली चलाई थी, मृतक उसी का भतीजा था। पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना मंगलवार देर रात बुग्गावाला क्षेत्र के डांडियों की है। एक परिवार में शादी समारोह का कार्यक्रम जोर शोर से चल रहा था।
रुड़की से बड़े हादसे की खबर है,रुड़की के बुग्गावाला क्षेत्र के एक गांव में शादी समरोह में फायरिंग से एक किशोर की मौत हो गई है। जहां डीजी पर डांस के दौरान हर्ष फायरिंग करने से एक किशोर की मौत हो गई। किशोर की मौत से शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो गयीं। जिस व्यक्ति ने गोली चलाई थी, मृतक उसी का भतीजा था। पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना मंगलवार देर रात बुग्गावाला क्षेत्र के डांडियों की है। एक परिवार में शादी समारोह का कार्यक्रम जोर शोर से चल रहा था।
समारोह में डीजे पर बच्चे और अन्य लोग डांस करने में मस्त थे वहीँ एक व्यक्ति डीजे पर चढ़ा और फायरिंग कर दी। फायरिंग में परमजीत सिंह पुत्र नीटू सिंह को गोली लग गई। गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष अजय शाह ने बताया कि मामले में गोली चलाने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी करने मे लगी हुई है।

