अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं,किसकी होती है पूजा-जानिए शुभ मुहूर्त

आज अनंत चतुर्दशी का व्रत और भगवान गणेश अंतिम दिन विसर्जन भी है। की पूजा है। सनातन धर्म में इस दिन का बहुत महत्व है। इसे अनंत चौदस भी कहा जाता है। इस व्रत में भगवान विष्णु के अनंत रूप की पूजा होती है। भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी को अनंत चतुर्दशी  जाना जाता है।  इस दिन अनंत भगवान यानी भगवान विष्णु की पूजा के बाद अपनी हाथ की बाजू में सूत्र बांधते हैं। ये कपास या रेशम से बने होते हैं और इनमें चौदह गांठे होती हैं।

अनंत चतुर्दशी के दिन में श्री गणेश विसर्जन भी होता है। इसलिए इस पर्व का महत्व और अधिक है। भारत के कई राज्यों में यह पर्व धूमधाम से मनाया जाता है।  भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि आरम्भ:  28 सितम्बर, 2023 प्रातः 06:12 से
भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि समाप्त:28 सितम्बर, 2023 सायं 18:51 तक
कुल अवधि: 12 घंटे 39 मिनट  की है।

आज अनंत चतुर्दशी पर गणेश विसर्जन का शुभ मुहूर्त सुबह 06 बजकर 11 मिनट से लेकर 07 बजकर 40 मिनट तक है। शाम के समय का गणेश विसर्जन का शुभ मुहूर्त 04 बजकर 41 मिनट से रात 09 बजकर 10 मिनट तक रहेगा।
राहु काल (अशुभ समय):    दोपहर 01:30 से 03:20 तक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *