बारिश के बन रहे आसार, 28 फरवरी के बाद बदलेगा मौसम

पड़ोसी राज्य पंजाब से होकर गुजर रहे पश्चिमी विक्षोभ के हल्के प्रभाव और उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं का रुख एक बार फिर से उत्तराखंड में मैदान से लेकर पहाड़ तक मौसम पर प्रभाव डाल रहा है ,मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार, तीन-चार दिनों तक उत्तर-पश्चिमी हवाओं की सक्रियता के चलते गर्मी से थोड़ी राहत मिलती रहेगी। मैदान से लेकर पहाड़ तक तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट देखी जा सकेगी। 25 और 26 फरवरी को एक बार फिर मैदान से लेकर पहाड़ तक तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की आशंका है। हालांकि, 28 फरवरी के बाद दक्षिणी-पूर्वी हवाओं के दबाव के चलते एक बार फिर गर्मी का दौर देखने को मिल सकता है। 

मौसम पर वैज्ञानिकों ने कहा है की फरवरी माह में इस साल बेहद कम बारिश रही जिसकी वजह से आंकड़ों पर नजर डाले तो फरवरी माह में जहां 44.7 मिलीमीटर सामान्य बारिश होनी चाहिए थी, राज्य में 2.5 मिलीमीटर औसत बारिश हुई है।

आपको बतादें मौसम विभाग की तरफ से आंकड़ों के मुताबिक़ दून समेत जिले के ऊंचाई वाले इलाकों मसूरी, चकराता जैसे इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई है वहीं उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी जैसे पर्वतीय जिलों में भी तेज हवाओं के साथ बारिश रही और तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *