तीन यात्रियों की मौत,बारिश ने लगाया यात्रा पर ब्रेक

देहरादून : चारधाम यात्रा में इस बार काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है जहां पहले व्यवस्थाओं को लेकर उतार चढ़ाव रहे और अब बारिश होने के बाद और ख़तरा हो गया है जिसके चलते आज खबर मिली है कि रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राजमार्ग पर सोनप्रयाग में पुल के समीप पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से राजस्थान से आए एक यात्री की मौत हो गई हैं। बदरीनाथ की यात्रा करके लौट रहे यात्रियों की कार के ऊपर पत्थर गिरने से एक तीर्थयात्री ने दम तोड़ दिया, वहीं गंगोत्री धाम से लौट रहे एक यात्री के सिर पर पत्थर गिरने से उसकी मौत हो गई।

बीते दिन सोनप्रयाग से कुछ यात्री केदारनाथ के लिए रवाना हुए। एक्रो पुल के समीप पहाड़ी से गिरा पत्थर जयंती लाल बांसवाड़ा राजस्थान के सिर पर लग गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मयूरी (30) पत्नी धर्मेंद्र निवासी अहमदाबाद गुजरात, अवन सिंह (59) पुत्र मीर सिंह निवासी झज्जर सुरहती, हरियाणा और विकास (24) पुत्र वीरचंद्र, निवासी नेपाल घायल हो गए। सूचना पर इंस्पेक्टर कर्ण सिंह रावत के नेतृत्व में एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को सोनप्रयाग अस्पताल में भर्ती कराया।

हाईवे बंद होने पर बी बालाजी (59) पुत्र राधाकृष्णन निवासी आंध्र प्रदेश भी फंस गए। इस दौरान वे वाहन से बाहर उतरकर सड़क किनारे खड़े हुए, तभी पहाड़ी से गिरा पत्थर उनके सिर पर लग गया। आसपास के लोग उन्हें अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *