माध्यमिक शिक्षा में 95 अधिकारियों के तबादले,पढ़िए सूची 

लखनऊ : यूपी में माध्यमिक शिक्षा विभाग में बीते दिन गुरुवार को देर शाम बड़े पैमाने पर तबादले हुए हैं। लगभग 95 अधिकारी इधर, उधर हुए हैं। कई जिलों के डीआईओएस में बदले हुए हैं। अयोध्या के डीआईओएस राकेश पांडेय अब लखनऊ के नए डीआईओएस होंगे, लेकिन लखनऊ में तैनात अमरकांत को लखीमपुर खीरी का डीआईओएस पद दिया गया है।

अयोध्या में उन्नाव के डीआईओएस राजेंद्र कुमार पांडे को भेजा गया है। और सभी अधिकारियों, राजकीय इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्यों का भी तबादला हुआ है। निदेशालय स्तर पर भी कई वरिष्ठ अधिकारी अदला बदली हुए है। 

प्रयागराज निदेशालय में अपर शिक्षा निदेशक राजकीय के पद पर तैनात अंजना गोयल को माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड का सचिव बने है। इसके अलावा प्रयागराज निदेशालय में ही संयुक्त शिक्षा निदेशक (अर्थ) के पद पर तैनात महेंद्र देव अब प्रयागराज निदेशालय में ही प्रभारी अपर शिक्षा निदेशक का कार्यभार संभालेंगे। 

मंडली संयुक्त शिक्षा निदेशक कानपुर केके गुप्ता का तबादला शिक्षा निदेशालय प्रयागराज में प्रभारी अपर शिक्षा निदेशक (राजकीय) के पद पर किया गया है। मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक बस्ती मनोज कुमार द्विवेदी इसी पद पर कानपुर भेजे गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *