उत्तराखंड में चारधाम यात्रा की तैयारियां शुरू करदी गयीं हैं आज मंगलवार को गढ़वाल आयुक्त सुशील कुमार ने ऋषिकेश में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ चारधाम यात्रा सीजन को लेकर बैठक आयोजित की जिसमें पूर्व में यात्रा के दौरान आई समस्याओं और उनके निराकरण के साथ व्यवस्था तैयार करने पर भी बातचीत हुई। इस दौरान तय किया गया कि यात्रा के लिए पंजीकरण 20 फरवरी से शुरू होंगे। पंजीकरण के लिए ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन व्यवस्था भी होगी। साथ ही यह भी तय हुआ कि परिवहन और पर्यटन विभाग के एक ही एप से पंजीकरण कराया।गत वर्ष दो एप से पंजीकरण होने के चलते यात्रियों को काफी परेशानी हुई थी।
ये भी चर्चा हुई कि पिछली बार चारधाम यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों को परेशानियां हुईं थीं। इस दौरान पंजीकरण की व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई थी। तीर्थयात्रियों को कई दिनों तक पंजीकरण के लिए इंतजार करना पड़ा था। तीर्थयात्रियों ने बस अड्डे और सड़कों पर खुले में रात गुजारी थी।

