देहरादून: आज कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी देहरादून में चुनावी रैली करने पहुंचे हैं जहाँ वो शहर के परेड ग्राउंड में एक बड़ी जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। आज संबोधन शुरू करने से पहले उन्होंने जनरल बिपिन रावत को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद राहुल गांधी ने पूर्व सैनिकों को स्मृति चिन्ह देकर उनका सम्मान किया। जिसके बाद आने आज के सम्बोधन में उन्होंने भाजपा पार्टी और देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। और उत्तराखंड और परिवार का बड़ी कुर्बानियों का रिश्ता बताया। इतना ही नहीं बल्कि
-आज राहुल ने रैली में कहा कि “शायद मेरे परिवार का और उत्तराखंड का गहरा रिश्ता है। आज यहां आकर मुझे वो दिन याद आया जब 31 अक्टूबर को मेरी दादी इस देश के लिए शहीद हुईं थी। फिर मुझे 21 मई का दिन याद आया, जिस दिन मेरे पिता इस देश के लिए शहीद हो गए। मेरा और आपका कुर्बानी का रिश्ता है।
-आज देहरादून में राहुल ने अपनी यादें समक्ष रखते हुए कहा कि “जब मैं छोटा था, देहरादून के दून स्कूल में पढ़ा करता था। मैं यहां आपके साथ दो तीन साल रहा। आपने उस समय मुझे बहुत प्यार दिया। जो 700 किसान शहीद हुए, उनके बारे में भाजपा के नेता सदन में कहते हैं कि किसी की मृत्यु नहीं हुई। पंजाब सरकार ने 400 किसानों को मुआवजा दिया, लेकिन केंद्र सरकार ने नहीं दिया। हिंदुस्तान के किसानों की आमदनी उनसे छीनी जा रही थी।
नरेंद्र मोदी की मार्केटिंग करते हैं-
-आज अपने संबोधन में राहुल बोले कि दुनिया में सबसे ज्यादा टैक्स हिंदुस्तान में है। नरेंद्र मोदी ने 10 लाख करोड़ रुपए आपसे छीनकर करोड़पतियों का कर्ज माफ किया है। आपकी जेब से जो पैसा निकल रहा है, वह देश के चंद अरबपतियों की जेब में जा रहा है, क्योंकि वो नरेंद्र मोदी की मार्केटिंग करते हैं।
-राहुल ने पीएम मोदी के लिए ये भी कहा कि रोजगार उत्तराखंड में तब आएगा जब छोटे व्यापारियों की मदद होगी।लेकिन वर्तमान सरकार जनता का पैसा लेकर बड़े पूंजीपतियों की तिजोरिया भर रही है। दो-तीन पूंजीपतियों को पूरा धन देने से उत्तराखंड का विकास नहीं होगा। ये भी कहा कि जब हमारी सरकार आएगी तो किसानों की मदद होगी, रोजगार देगी, कानून बनाएगी लेकिन किसानों के लिए बनाएगी। इतना कहकर राहुल गांधी ने अपना संबोधन को विराम दिया।
-आज राहुल ने सम्बोधन में ये भी कहा कि आपकी सरकार गरीबों, कमजोरों का सहारा बनेगी। हम उत्तराखंड को मॉडल स्टेट बनाएंगे। मंडुआ झंगोरा खाएंगे, उत्तराखंड बनाएंगे की परंपरा से पलायन को रोकने का काम करेंगे।

