देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सोमवार को सतर्कता सप्ताह के अन्तर्गत भ्रष्टाचार का विरोध करें, राष्ट्र के प्रति समर्पित रहें’’कार्यक्रम की शुरुआत की। सीएम धामी ने आज इस कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए सचिवालय में आयोजित इस कार्यक्रम में 103 नए पद सृजित किए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सतर्कता विभाग की कार्यप्रणाली को प्रभावी रूप से और अच्छा बनाने के उद्देश्य से सर्विलांस व तकनीकि विशेषज्ञों की टीम का गठन होगा और मुख्यमंत्री ने अपने कार्यक्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले सतर्कता विभाग के इंस्पेक्टर तुषार बोहरा, इंस्पेक्टर भानु प्रकाश आर्य, एएसआई दिवाकर शर्मा और कांस्टेबल नवीन कुमार को सम्मानित किया और सीएम धामी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा दिलाई। सीएम धामी ने कहा कि राज्य सरकार का सुशासन और गरीब कल्याण की दिशा में विशेष ध्यान है और सुनिश्चित किया जाए कि सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रत्येक पात्र तक पहुँच रही है।
सीएम धामी ने किया सतर्कता सप्ताह का शुभारंभ,103 नए पद हुए सृजित

