उत्तराखंड में और पूरे भारत वर्ष में भक्तों का इंतज़ार पूरा होगा और इस वर्ष 2023 में चारधाम यात्रा की शुरुआत 22 अप्रैल से होगी। बदरी-केदार मंदिर समिति के मुताबिक़, गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट अक्षया तृतीया के पावन पर्व पर 22 अप्रैल को खोले जाएंगे। पुरोहित महासभा के अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल व सचिव श्री पांच गंगोत्री मंदिर समिति सुरेश सेमवाल ने बताया कि यमुना जयंती चैत्र शुक्ल की षष्ठी तिथि के दिन शुभ मुहूर्त व समय तय होगा। इसके साथ ही केदारनाथ मंदिर के कपाट 26 अप्रैल को खोले जाएंगे। बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि भी घोषित की जा चुकी है। इस वर्ष बदरीनाथ के कपाट 27 अप्रैल को सुबह 7 बजकर 10 मिनट पर खुलेंगे।
चारों धाम यात्रा की तारीख घोषित,पढ़िए पूरी जानकारी

