पुलकित आर्य के पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए केंद्रीय फोरेंसिक प्रयोगशाला ने समय तय कर दिया है और दे पॉलीग्राफ टेस्ट एक फरवरी को होगा। इसके अलावा अगले दिन तीन फरवरी तक तीन चरणों में पूरा इसे पूरा किया जाएगा। पहली को पुलकित मुकदमे के विवेचना अधिकारी के साथ सीएफएसएल दिल्ली में उपस्थित होगा।
अंकिता हत्याकांड में वीआईपी के नाम को उजागर करने के लिए पुलिस आरोपियों का पॉलीग्राफ और नार्को टेस्ट करने की इच्छुक है। जिसके लिए बीते 12 दिसंबर को पुलिस ने अदालत में इसकी मांग डाली गई थी जिसके बाद दो आरोपियों ने नार्को टेस्ट के लिए सहमति दे दी थी। उन्होंने अपने वकील की सलाह लेने की बात कही थी। इसके बाद सिर्फ पुलकित आर्य ही अपना नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट कराने को राजी हुआ था। उसने अपनी कुछ शर्तों को भी शामिल किया था।पुलिस ने अपना पक्ष कोर्ट में रखा था। इस पर कोर्ट ने पॉलीग्राफ और नार्को टेस्ट की इजाजत मिली।

