पिछले कई दिनों से सभी की नोक पर बैठे बागेश्वर वाले बाबा धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री चर्चाओं में बने हुए है। मध्य प्रदेश के बाबा बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री उत्तराखंड में है। सोशल मीडिया पर पोस्ट एक वीडियो में वो, दो से तीन दिन की यात्रा पर पहुंचे हैं। इसकी कड़ी में वे उत्तराखंड आए हैं। अब धीरेन्द्र शास्त्री उत्तराखंड के संतों को बागेश्वर धाम में होने वाले आयोजन का निमंत्रण देने पहुंचे हैं।
ऋषिकेश के ब्यासी क्षेत्र में किसी आश्रम में प्रवास कर रहे हैं। उन्होंने आचार्य बालकृष्ण से मुलाकात भी की है। इस दौरान उन्होंने अपने विरोधियों को नसीहत भी दी। ‘मिलकर सनातन का झंडा गाड़िए, कायदे में रहेंगे तो फायदे में रहेंगे’।
क्या था मामला –महाराष्ट्र में अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति की तरफ से धीरेंद्र शास्त्री को खुली चुनौती दी गई है और पंडित धीरेंद्र शास्त्री अंधविश्वास फैलाने का आरोप लगा है। दिव्य दरबार की आड़ में धीरेंद्र शास्त्री जादू-टोना को बढ़ावा देने के साथ धर्म के नाम पर लोगों के साथ धोखाधड़ी कर रहे हैं।

