यूपी में 50% हुआ मतदान,पुलिस से हुई झड़प 

नगर निकाय चुनाव के पहले चरण में आज 37 जिलों में वोट डाले जा रहे हैं, सुबह से मतदाता बढ़ चढ़ के मतदान में भाग ले रहे हैं। इस चरण में कुल 7592 पदों के लिए चुनावी रण में उतरे 44226 उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम और मतपेटिकाओं में बंद कर दिए जाएंगे। झांसी के वार्ड नंबर 34 उन्नाव गेट वार्ड में फर्जी वोटिंग पर भाजपा और निर्दलीय प्रत्याशी आपस में भिड़। वहां जमकर हंगामा हुआ और बवाल मचा। कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने लाठीचार्ज कर के वहां से लोगों को खदेड़ा।

इस वजह से काफी देर तक वहां हंगामा बरपा रहा। सीओ सिटी राजेश राय जी मौके पर पहुंच गए भाजपा उम्मीदवार के घर में 3 दर्जन से अधिक लोग थे पुलिस ने उन सभी को बाहर किया और स्थिति पर काबू पाने का प्रयास किया। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच द्वारा मतदान शुरू कराया गया है। कुशीनगर के पडरौना नगर पालिका क्षेत्र के निर्दल प्रत्याशी सदाशिव मणि त्रिपाठी के जहाज चुनाव चिह्न के आगे मुहर लगा बैलेट पेपर वायरल हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *