चंद्रग्रहण हुआ शुरू,जानिए क्या करें क्या नहीं !

आज मंगलवार को इस वर्ष का पहला चंद्रग्रहण शुरू हो चूका है। यह चंद्र ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण है। दुनिया के कई हिस्सों में इस ग्रहण को देखा जा रहा है। भारतीय समय के मुताबिक़,चंद्र ग्रहण 16 मई की सुबह 8 बजकर 58 मिनट से आरंभ हो गया है। भारत में इस चंद्र ग्रहण को नहीं देखा जा सकेगा जिस कारण से इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। धार्मिक ग्रंथों की मानें तो, चंद्र ग्रहण शुभ नहीं होता। जब सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है तब पृथ्वी का छाया चंद्रमा पर पड़ती तो इसे ही चंद्र ग्रहण कहते हैं। ग्रहण समाप्त होने के बाद तुलसी के पौधे में समेत पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव किया जाए तो शुद्धि मानते हैं। ,ग्रहण खत्म होने के बाद ही गर्भवती महिला को नहाना धोकर पूजा करनी चाहिए, ग्रहण के खत्म होने के बाद दान करने का विशेष महत्व होता है। इसमें तिल औरचने की दाल का दान अवश्य करें। ऐसा करने से जीवन की समस्याएं और संकटों से छुटकारा मिलता है।, ग्रहण खत्म होने के बाद अपने आराध्य देव के दर्शन अवश्य करना चाहिए।   
ये मंत्र हैं शुभ–ॐ श्रां श्रीं श्रौं सः चन्द्रमसे नमः।
ॐ सों सोमाय नमः।
ॐ चं चंद्रमस्यै नम:
ॐ शीतांशु, विभांशु अमृतांशु नम:
ॐ ऐं क्लीं सौमाय नामाय नमः।

क्या करें ग्रहण समय में –
– ग्रहण काल का समय अच्छा न होने के कारण इस दौरान आस पास के वातावरण में नकारात्मक ऊर्जाओं का प्रभाव बढ़ जाता है इस वजह से अपने इष्ट देव का स्मरण करें और मंत्रों का जाप करना चाहिए।
– ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं का खास ध्यान रखना चाहिए। इसमें जब तक ग्रहण समाप्ति नहीं हो जाता कुछ भी खाना या पीना नहीं चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *