अयोध्या : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मंगलवार को अयोध्या पहुंचे हैं। जहां पहुँचते ही उन्होंने सर्वप्रथम हनुमानगढ़ी के दर्शन किए। मंगलवार होने के नाते हनुमानगढ़ी में भारी भक्तो की भीड़ थी।भीड़ नियंत्रण के लिए प्रशासन ने जगह-जगह बैरियर लगाकर श्रद्धालुओं को रोका और सीएम को पहले दर्शन पूजा कराई। जैसे ही श्रद्धालुओं ने सीएम को देखा तो जय श्रीराम का जयघोष शुरू कर दिए और सीएम ने हाथ हिलाकर श्रद्धालुओं का अभिवादन किया। 5 मिनट दर्शन पूजन करने के बाद सीएम योगी हनुमानगढ़ी से रामलला के दर्शन के लिए निकल पड़े हैं।रामलला के दर्शन के बाद वे विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे फिर सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक करेंगे।
सीएम पहुंचे अयोध्या, पहले किए हनुमानगढ़ी के दर्शन

