लुंबिनी में पीएम मोदी,मायादेवी मंदिर के किए दर्शन

लुंबिनी: आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेपाल यात्रा के लिए रवाना हो चुके हैं और गौतम बुद्ध के जन्म स्थान लुंबिनी पहुंच गए हैं। जहां उनकी नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा के साथ बैठक है। पीएम मोदी बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर बौद्ध संस्कृति और विरासत केंद्र की आधारशिला रखने के लिए आयोजित समारोह में भाग लेने पहुंचे हैं।  ख़बरों की मानें तो,पीएम 3.30 बजे तक नेपाल में रहेंगे।
एक दिवसीय दौरे पर नेपाल पहुंचे पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा-नेपाल के लोगों की बीच आकर बहुत खुशी हुई। इस दौरान उन्होंने नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा को भव्य स्वागत के लिए तहेदिल से धन्यवाद प्रकट किया है। 


मायादेवी मंदिर के किए दर्शन-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लुंबिनी पहुंच चुके हैं। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर लुंबिनी पहुंचे पीएम मोदी ने सबसे पहले मायादेवी के दर्शन किए। इस दौरान पीएम मोदी के साथ नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा और उनकी पत्नी मौजूद रहीं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *