चंडीगढ़ : आपको बतादें कि पंजाब के सीएम साहब के घर के आगे कचरा पड़ा मिलने पर चालान हो गया हो। जिसमें चंडीगढ़ के सेक्टर-2 में स्थित पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की कोठी के बाहर कचरा फेंकने पर नगर निगम ने 10000 का चालान किया है। निगम आयुक्त आनिंदिता मित्रा ने इस मामलें पर कहा कि क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान सेनेटरी इंस्पेक्टर को कोठी नंबर 7 के पीछे कचरा फैला दिखा। एसआई ने फोटो खींचकर 10 हजार रुपये का चालान काट दिया। एसआई ने मौके पर सुरक्षा में तैनात सीआरपीएफ की बटालियन 113 के डीएसपी हरजिंदर सिंह के नाम से चालान को काटा गया है।
सेक्टर 2 की कोठी नंबर छह में भगवंत मान रहते हैं और कोठी नंबर सात भी उन्हीं के नाम पर आवंटित है। इसमें मुख्यमंत्री के सुरक्षाकर्मी रहते हैं। लेकिन सुरक्षाकर्मी ने चालान पेपर पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं।

