भारत जोड़ो यात्रा अम्बाला पहुंची,राहुल ने पगड़ी पहन टेका माथा 

अंबाला : आज मंगलवार को भारत जोड़ो यात्रा मोहड़ा अनाज मंडी से अंबाला कैंट में पहुंची है और यहां अंबाला कैंट स्थित रेलवे स्टेशन के सामने से काली पलटन पुल से होते हुए सर्विस लेन से जंडली पुल तक गई जिसके बाद आज अंबाला शहर में यात्रा ने प्रवेश किया। राहुल गांधी के पंजाब दौरे को लेकर सांसद हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि राहुल की दादी इंदिरा गांधी ने पंजाब के टुकड़े किए।
 इसके अलावा पंजाब के श्री हरमंदिर साहिब पर हमला कराया और सिखों का कत्लेआम करवाया। इसलिए पंजाब के लोग गांधी परिवार को कभी माफ नहीं कर सकते। राहुल गांधी दोपहर 2:24 मिनट पर मीडिया से बिना बात किए वापस चले गए।  राहुल गांधी ने श्री हरमंदिर साहिब में कीर्तन जत्थे के पीछे बैठकर इलाही गुरबाणी का कीर्तन का आनंद उठाया।  श्री हरमंदिर साहिब पहुंचने से पहले राहुल गांधी होटल रेडिसन ब्लू होटल में पहुंचे और वहां ही कांग्रेसी नेताओं ने उन्हें पगड़ी बांधी। उसके बाद ही श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *