ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश के तलाक को किया मंजूर,दिया करारा जवाब 

लखनऊ : गौरतलब है कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव  और भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर की कई दिनों से ठानी हुई चल रही है।  जिसके चलते अखिलेश यादव ने उन्हें कहीं और जाने के लिए कहा  और पत्र जारी किया है जिसमें  कहा गया कि आपको जहां अधिक सम्मान मिले, आप जाने के लिए स्वतंत्र हैं। जिसके जवाब में भी बिना देरी करते हुए ओपी राजभर ने प्रेसवार्ता कर अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। अपने लहजे के लिए चर्चित राजभर ने हंस-हंसकर अखिलेश पर वार किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं किसी का गुलाम नहीं। बस दिक्कत ये है कि अखिलेश यादव को वही लोग पसंद हैं जो उनकी हां में हां मिलाएं। राजभर ने कहा कि मैं अखिलेश यादव के तलाक को कबूल करता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *