बारिश के चलते अमरनाथ यात्रा प्रभावित, वैष्णो देवी में हवाई सेवा बंद 

जम्मू : जम्मू कश्मीर भारी बारिश के चलते अब हादसों की खबर में अधिकता आई है। इसी कड़ी में आज शनिवार को  जम्मू और कश्मीर संभाग में हुए भूस्खलन से कई मार्ग वाहनों के लिए बंद कर दिए गए हैं। रामबन के मेहाड़ व कैफेटेरिया मोड़ में पस्सियां गिरने के बाद जम्मू-श्रीनगर हाईवे भी बंद हो गए हैं। इससे हजारों वाहन इसी बीच में फसे होने की खबर मिल रही है। आज शनिवार सुबह हो रही बारिश की मार अमरनाथ यात्रा पर भी पड़ी है। यात्रियों को विभिन्न इलाकों में सुरक्षित जगहों पर रुकने की व्यवस्था की जा रही है। इसके अलावा वैष्णो देवी की पहाड़ियों पर धुंध छाए रहने से हवाई सेवा बहाल नहीं हो पाई है। लगातार बारिश होने से जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर यातायात प्रभावित है। बुधवार को बंद हुआ राष्ट्रीय राजमार्ग वीरवार दोपहर को खुला था। इस बीच पुलिस ने फंसे वाहनों को जम्मू और घाटी की तरफ रवाना किया था।

यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया –पारंपरिक बालटाल और पहलगाम रूट से अमरनाथ यात्रा चल रही है। मौसम की चुनौती के बावजूद देशभर से रोजाना हजारों शिवभक्त जम्मू-कश्मीर पहुंच रहे हैं। आधार शिविर भगवती नगर जम्मू में करीब 2000 श्रद्धालुओं को ठहराया गया है।  सरायों आदि स्थानों पर सैकड़ों श्रद्धालु रुके हुए हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *