देहरादून : आपको बतादें कि अगर आप भी है आयुष्मान कार्ड धारक तो ये अहम् खबर है जिसके चलते पांच लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा के लिए संचालित ये योजना के कार्ड में अब निजी अस्पतालों में सिजेरियन डिलीवरी की सुविधा नहीं मिलेगी। केंद्र सरकार ने आयुष्मान योजना के पैकेज से इसे निष्काषित कर दिया है।अब योजना के तहत सरकारी अस्पतालों में ही गर्भवती महिलाओं को मुफ्त सिजेरियन की सुविधा मिल पाएगी।
आपको बतादें कि केंद्र सरकार ने आयुष्मान योजना से सिजेरियन डिलीवरी को हटाने के बारे में राज्यों को दिशा-निर्देश दिए हैं। केंद्र के आदेश पर राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण ने भी सूचीबद्ध अस्पतालों को इस संबंध में दिशा-निर्देश भी जारी हो गए हैं। निजी अस्पताल आयुष्मान कार्ड पर गर्भवती महिला का प्रसव करने से इनकार कर रहे हैं।
Exclusive : अस्पतालों में सिजेरियन डिलीवरी बंद

