देश में कोरोना का कहर फिरसे तेजी से बढ़ता नज़र आ रहा। है । देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ोतरी पर हैं। बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 11 हजार से अधिक केस सामने आए हैं। इसी के साथ ऐसे कोरोना संक्रमित जिनका इलाज चल रहा है, उनका आंकड़ा भी 49 हजार से भी ज्यादा पहुँच चुका है। स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से मानें तो, भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 11,109 नए मामले सामने आए हैं। यह बीते 236 दिनों में ज्यादा है। सक्रिय मामले 49,622 हैं।
29 मौतें –
देश में बीते दिन 29 कोरोना संक्रमितों ने जान गवाई है इसके अलावा अब मौत आंकड़ा 5,31,064 हो गया है। बीते दिन दिल्ली-राजस्थान में तीन-तीन, छत्तीसगढ़-पंजाब में दो-दो, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, पुडुचेरी, तमिलनाडु, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में एक-एक कोरोना संक्रमित की जान गई है। इस सूची में केरल नौ पुरानी मौतों को भी जोड़ा है।
सावधान : अचानक फिर कोरोना के मामलें बढ़े, 11 हजार नए केस

