उत्तराखंड के सरकारी चिकित्सालयों में अब मरीजों को ओपीडी और आईपीडी पंजीकरण के लिए कम शुल्क देना तय है। यही नहीं एंबुलेंस और बैड चार्जेज भी कम किए गए हैं। प्रदेश के वित्त मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रस्ताव पर अपना अनुमोदन दिया है। यह राज्य के सरकारी चिकित्सालयों में लागू होगा। जिससे जनसामान्य पर अनावश्यक वृद्धि का भार कम होगा।वित्त मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा है कि राज्य की विषय भौगोलिक परिस्थितियों एवं कमजोर आर्थिक स्थितियों के कारण पर्वतीय जनपदों में आम जनमानस केवल राजकीय चिकित्सालयों पर ही निर्भर हैं। इसके चलते राज्य सरकार ने चिकित्सा सेवा शुल्क की दरों को कम किए जाने का विचार किया है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की आईपीडी में अभी तक 17 रुपये लिया जा रहा है, जिसे अब 15 रुपये किया गया है। जिला चिकित्सालय में 134 रुपये से 50 रुपये किया गया है। अब राज्य में यूजर्स चार्जेज में प्रतिवर्ष 10 प्रतिशत की वृद्धि नहीं जाएगी।
Related Posts
उत्तराखंड के बच्चों को मिलेगा बहादुरी अवार्ड
उत्तराखंड से इस बार तीन बच्चों के नाम राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार के लिए चिन्हित कर भेजे गए हैं । राज्य…
प्रदेश सरकार का लन्दन दौरा,सीएम धामी जाएंगे विदेश
वैश्विक निवेशक सम्मेलन से पहले ही दुनिया की दिग्गज कंपनियों को राज्य में निवेश करने के लिए तैयार करने के…
वैज्ञानिक हुए हैरान, बुरांश का फूल समय से पहले खिला
देहरादून : बीते चार माह से बारिश नहीं हुई है जिसका असर पेड़-पौधों पर भी दिख रहा है। उत्तराखंड का…

